रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। 
कपासन। आजाद हूं आजादी की अभिव्यक्ति रखता हूं । पत्रकार हूं पत्र को आकार देने की ताकत रखता हूं।। सभी उत्सव एवम पर्व खुशी से मनाता हूं। बढ़चढ़ कर सभी की खबरें एवम इतिहास बनाता हूं।। जन जन का मान बढ़ाने के खातिर जग की खबर बनाता हूं। रहता हूं हरदम सजग और सातिर क्योंकि जग को संदेश दिखाता हूं। देखकर मुझे जन जन के चहरे पर मुस्कान आती है। चर्चा रहती हर मन में यह विचारों की खान आती है।। ना कोई वेतन है फिर भी हर समय रहता चेतन है। दुनिया की चिंता सताती है क्योंकि दुनिया की उसे टेंशन हैं।।आज मेरा उत्सव है मेरी चर्चा होगी। मेरे टैलेंट एवम भागदौड़ के सम्मान की चर्चा होगी।। एक नही मेरा हर एक भाई समर्पित है। पत्रकार की स्वतंत्रता का दिवस है पत्रकार भाइयों को समर्पित है।। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते है। तीनों स्तंभ आलीशान बंगलों में रहते हैं।। तीनों स्तंभों के अधिकार एवम दायित्वों की सुरक्षा रखता हूं। पत्रकारिता की रक्षा खातिर मेरे तीनों भाई मौन क्यों रखते हैं।। चलाता है कलम रोशन मेरे पत्रकारों को मजबूती मिलें। सभी उत्सवों एवम पर्वो जैसे अधिकार एवम सुरक्षा मिलें।। लेखक रोशन लाल रेगर पत्रकार।














