रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
रुपबास पंचायत समिति के गावं खान सूरजापुर मै एनजीओ एस के शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान भरतपुर द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से दिनांक 26 अप्रैल 2024 से दिनांक 05 मई 2024 तक आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित किये डेयरी प्रशिक्षण का समापन नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राजेश कुमार मीना तथा संस्था निदेशक सुरेन्द्र कुमार मै स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण कर किया।
जिसमे समूह की 30 महिला सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये, कार्यक्रम मै महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जल्दी ही यहां डेयारी शुरू कराई जाएगी जिसमे संस्था आपकी मदद करेंगी जो सरस से माध्यम से मिल्क कलेक्शन सेंटर शुरू करवाने का प्रयास होगा जिससे महिला किसानों को दूध की सही कीमत मिल सकेगी और समूह की महिला डेयरी संचालन कर लाभाविन्ट होगी. कार्यक्रम का संचालन संस्था निदेशक सुरेन्द्र कुमार ने किया, इस अबसर पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा समूह की बीके तथा प्रशिक्षण प्रभारी रवि कुमार मौजूद थे.














