रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट। 
तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 संसदीय सीटों पर मतदान आज, 18.5 लाख मतदान केंद्रों पर सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान। तीसरे चरण की 93 सीटों पर 1331 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत, जिनकी किस्मत 17 करोड़ 24 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार कर प्रयोग कर EVM में कैद करेंगे। इनमें 8.85 करोड़ मतदाता पुरुष हैं तो 8.39 करोड़ महिला मतदाता, 93 सीटों की बात करें तो 72 सीट सामान्य क्षेत्र, 11 अनुसूचित जनजातियों के लिए और, 10 अनुसूचित जातियों के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। सूरत से भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने से वहां मतदान नहीं हो रहा।














