संपादक कालूराम कुमावत। 
चित्तौड़गढ़। राशमी में विष्णु समाज सराय में मंगलवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 150 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जिनमें 12 नेत्र रोगीयों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। गोमाबाई नेत्रालय नीमच एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों ने काला पानी, मोतियाबिंद, नासूर, पर्दे की बीमारी आदि की जांच की। शिविर में 150 रोगियों का पंजीयन किया गया। इसमें से 51 रोगियों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। 12 रोगीयों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजा गया। शिविर में नेत्र जांच विशेषज्ञ गरिमा राठौड़,रणवीर सिंह,सचिन आर्य, अशोक शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में विष्णु समाज सराय अध्यक्ष सुरेश चंद्र सुवालका, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र सेन,हरिवंश कीर समाज जिला अध्यक्ष रतनलाल कीर,उपसरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर लाल कीर, सुरेश कोठारी आदि ने शिविर व्यवस्था में सहयोग किया।














