ब्लाॅक स्तर पर जनाधार हेल्प डेस्क का गठन।

संपादक कालूराम कुमावत।

चित्तौड़गढ़। भदेसर ब्लाॅक स्तर पर जनाधार हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी प्रीति मीणा ने बताया कि आयोजना विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मे जनाधार योजना की समीक्षा बैठक में सभी जिला एवं ब्लॉक अधिकारीयों को निर्देशित किया कि आमजन को जनाधार के सम्बंध में आ रही समस्याओं की निस्तारण प्रभावी रुप से करने के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया जाए। इस सम्बंध में भदेसर ब्लाॅक में जनाधार हेल्प डेस्क का गठन किया गया जिसमें आमजन को जनाधार के सम्बंध में आ रही समस्याओं का समाधान किया जायेगा । ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी प्रीति मीणा के मोबाइल नम्बर 8107297200 तथा संगणक गौरव गुर्जर के मोबाइल नम्बर 9664190097 पर सम्पर्क किया जा सकता है।