रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
गोठड़ा बस्सी, स्वामी विवेकानन्द टीचर ट्रेनिंग कॉलेज गोठड़ा बस्सी (जयपुर) के बीएड बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने एनएफयू के राष्ट्रीय हनुमान किसान के नेतृत्व में आज विरोध प्रदर्शन किया। हनुमान किसान ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को समाज कल्याण विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट करने के कारण सभी बीएड बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थियों की छात्रवृत्ति अटक गई है ,जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है प्रदर्शन करने के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा 5 सदस्य डेलिगेशन को समाज कल्याण विभाग अधिकारियों से वार्ता करवाने और आचार संहिता के तुरंत बाद उक्त समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया है।














