असंस्थागत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। चित्तौड़गढ़ कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा ग्राम साडास पंचायत समिति गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ के गांव में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व एवं उपयोगिता पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें सबको जगाओ, किसान उत्पादक संगठन के सीओ, निदेशक मंडल के अध्यक्ष, समस्त सदस्य एवं किसानों ने भाग लिया। इसमें 30 व्यक्तियों की सहभागिता रही।  इसे असंस्थागत प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ रतनलाल सोलंकी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के साथ ही मृदा नमूना लेने की विधि एवं खेत की मिट्टी जांच के आधार पर खाद एवं उर्वरक प्रयोग करने की सलाह एवं भूमि सुधार हेतु प्रयोग करने का तरीका समझाया। केंद्र के कार्यक्रम सहायक श्रीमती दीपा इंदोरिया ने उपस्थित कृषकों को संतुलित आहार ग्रहण करने का तरीका एवं महत्त्व समझाया । कार्यक्रम सहायक कृषि विज्ञान केंद्र संजय कुमार धाकड़ ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व बीज को उपचार करने का तरीका समझाया । साथ ही कटस के मदन गिरी गोस्वामी एवं गायत्री मोड ने उपस्थित सभी बोर्ड डायरेक्टर वासियों को मन लगाकर काम करके इसको आगे बढ़ाने का कहा।