नरेगा श्रमिकों को बांटे चप्पल,गर्मी से मिलेगी राहत.

संपादक कालूराम कुमावत। जरूरतमंद नरेगा श्रमिकों को बांटे चप्पल,तपन से मिलेगी राहत।

उदयपुर। उपखंड झाड़ोल के समाजसेवी और अध्यापक नरेश लोहार ने इस जुलसा देने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर जयपुर की संस्था फीडिंग हैंड्स के भामाशाह गौतम पोद्दार की ओर से नरेगा श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को चप्पल बाटकर गर्मी से निजात पहुंचाने का प्रयास किया हे,ज्ञातव्य है की अध्यापक लोहार द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी के मोसम में मिशन चरण कमल चलाकर नंगे पैरों चलने वाले हजारों स्कूली छात्र छात्राओं तथा आम लोगो को गर्मी में पैरो को जलने से बचाने हेतु अभियान चलाया जाता है,जयपुर की इस संस्था द्वारा प्रतिवर्ष राजस्थान के कई अलग अलग गावो के जरूरतमंद महिला -पुरुष तथा बच्चो के लिए अलग अलग वोलियंटर के माध्यम से जूते, चप्पल, कपड़े इत्यादि भेजकर इन जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है,श्रमिकों द्वारा संस्था फीडिंग हैंड्स तथा सहयोगी गौतम पोद्दार का आभार व्यक्त किया गया।