कपासन में नाइटेंगल के जन्मदिवस एवं अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया,मरीजो को किया फल वितरित।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन। फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस एवम अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस के उपलक्ष्य पर ब्लॉक कपासन के समस्त नर्सिंग कर्मियों ने मरीजो को फल वितरित कर एवम फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर माल्यर्पण कर अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जयन्त जोशी ने कहा कि जिस प्रकार फ्लोरेंस नाइटेंगल ने बीमारों की सेवा के लिए जीवन को समर्पित किया,उसी प्रकार सभी नर्सिंग कार्मिको को उनका अनुसरण करना चाहिए।2024 में “हमारी नर्सेस, हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के ऊपर मनाया गया। इस अवसर पर डॉ सुग्रीव मीणा, डॉ नितिन कलाल, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भूरा लाल कुमावत, अशोक कुमार त्रिपाठी,  नर्सिंग ऑफिसर शारदा स्वर्णकार, हेमंत जोशी, गीता रेगर, सीमा जाट, मीना कुमारी, प्रदीप शर्मा, मोहन मीणा एवम ब्लॉक के समस्त नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे।