संपादक कालूराम कुमावत। 
नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। इसके लिए रविवार को नीमच के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) पर पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन कार्य से जुड़ी सामग्री का वितरण किया गया। आज सुबह अभ्यार्थियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम खोला गया। सामग्री वितरण स्थल पर गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंखे, कुलर, आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही ठंडा पानी व अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है। कैंटीन भी स्थापित किया गया है। विधानसभावार सभी पोलिंग पार्टियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कॉलेज परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान नीमच कलेक्टर दिनेश जैन एसपी अंकित जायसवाल एडीएम लक्ष्मी गण जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद भी पीजी कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जिले में 743 मतदान केंद्र 615302 मतदाता मतदान करेंगें। जिनमें 50 आदर्श मतदान केंद्र और 25 पिंक बूथ बनाए गए हैं। 448 मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से सीधी नजर रखी जाएगी। साथ ही कुछ केंद्रों के बाहर भी कैमरे लगाए गए हैं।संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 201 है। जिनमें शहरी क्षेत्र में 52 और ग्रामीण क 149 मतदान केंद्र है। इस पूरी प्रक्रिया में 5122 कर्मचारी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिले को 71 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं 165 ऑब्जर्वर भी चुनावी प्रक्रिया में मौजूद रहेंगे। सामग्री लेकर सभी पोलिंग पार्टियों अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी है। जो अपने पोलिंग सेंटर पर पहुंचकर कल होने जा रहे। मतदान को लेकर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। ईवीएम मशीन हाथ में लेकर जाते हुए निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारी अधिकारी उत्साहित नजर आए। वही दिव्यांग कर्मियों को बसो अन्य वाहनों तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा की भी व्यवस्था प्रशासन ने की है। जिला प्रशासन के द्वारा इस कार्य के लिए 215 वाहनों को अधिगृहीत किया गया है। जिले में निर्वाचित शांतिपूर्ण मतदान हो इसके लिए सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।














