बस्सी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान,सीबीएससी 12वीं कला में आए 96 प्रतिशत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी। कस्बा की बेटी ने सीबीएससी 12वीं कला में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 96.80 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है। बस्सी निवासी कनिका सोनी के पिताजी बालकृष्ण सोनी राजस्व विभाग में भू अभिलेख निरीक्षक सांगानेर में कार्यरत है। माताजी कृष्णा सोनी एक बीमा कम्पनी में एजेंसी लीडर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने इसके श्रेय अपने माता पिता व अध्यापकों को दिया है। वे नियमित घर पर 5 घण्टे से अधिक पढ़ाई कर कठिन मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। वह माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रताप नगर जयपुर में अध्ययन किया है। इनका लक्ष्य लोगों की सेवा करने के लिए आईएएस बनाना है।