रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन।

कपासन श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर् द्वारा बेनीपुरिया रावला चौक गोरा जी बावजी बालाजी और ठाकुर जी मंदिर के बाहर रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार को सिंहपुर में गांव के राठौर रावला चौक में मंदिर के श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा अयोध्या में श्री राम लला की स्थापना के पावन पर्व पर रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का संगीतमय वाचन किया गया पंडित कैलाश चंद्र गर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोचार से आरंभ गणपति पूजन एवं बालाजी महाराज की पूजन के बाद भजनों की बहार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया इससे पूर्व 21 जोड़ो द्वारा रामलाल की स्थापना के अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश गर्ग कमलेश गर्ग ने बालाजी महाराज गणपति जी महाराज माताजी के भजन भजन चारभुजा भजन गीत व अन्य कई प्रकार के प्रस्तुत भजनों पर भक्तगणों में खूब आनंद लिया दोपहर 2:00 बजे बजे तक चले पाठ एवं कीर्तन मैं दर्शकों ने खूब आनंद लिया हारमोनियम पर पर गोपाल वैष्णव ने साथ दिया ओरेगॉन ऑटो पैड वादन के साथ कैलाश गर्ग द्वारा क्लासिकल भजन प्रस्तुत किए है। बालाजी महाराज के भजन पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर अलावा काफी रामायण प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे।