रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के राजाधोक टोल प्लाजा पर जगमालपुरा बालाजी ग्रुप के द्वारा आने जाने वालों को नींबू शिकंजी शरबत पिलाते हुए नजर आए नौतपा शुरू हो गए है। गर्मी से आमजन बेहाल है। जयपुर का अधिकतम तापमान 43.8 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने जयपुर में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी को देखते हुए अब सामाजिक संस्थाएं आगे आने लगी है। विनोद शर्मा जगमालपुरा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए दो हजार लीटर नींबू पानी पिलाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिकंजी वितरित की गई। अब गर्मी के सीजन में हर रविवार को शिकंजी वितरित की जाएगी। इस दौरान समाज सेवी विनोद जगमालपुरा, गिर्राज, जितेन्द्र, दीपक, रामबाबू शर्मा मौजूद रहे।














