संपादक कालूराम कुमावत।
बालोतरा। बालोतरा के गंगावास में अखिल भारतीय जीव रक्षा कमांडो टाइगर फोर्स फरसा राम बिश्नोई ने बताया कि 26 तारीख को रात जोधपुर के कायलाना झील सफारी पार्क में 12 काले हिरण की मौत का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बिश्नोई समाज में भारी रोष बताया गया है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस गंभीर मामले को लेकर जिला कलेक्टर के यहां धरना दिया गया है तथा अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की गई है। समाज समिति सदस्यों द्वारा कहा जा रहा है कि इस बाबत मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जा रहा है। बिश्नोई समाज के लोग कह रहे हैं जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होगी तब तक खड़े रहेंगे। अखिल भारतीय जनप्रतिनिधि राकेश सुखराम महेंद्र गौतम मांगीलाल बुद्धाराम श्याम पुखराज अन्य प्रेम प्रेमियों की मांग है कि दूध का दूध पानी का पानी किया जाए।














