रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित रामलखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को विद्यालय के संस्था निदेशक सुरेश चंद शर्मा व समस्त स्टाफ के द्वारा कक्षा 10 व 8 व 5 में अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया व इस मौके पर आए हुए मुख्य अतिथि रामफूल खारवाल, विशिष्ट अतिथि सीताराम खारवाल,अध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर व विद्यालय स्टाफ हनुमान ,राजेश कुमार मुकेश,घनश्याम, हनुमान ओमप्रकाश, मनीष, जय सिंह, गिर्राज समस्त स्टाफ मौजूद थे इस मौके पर विद्यालय के संस्था निदेशक सुरेश चंद शर्मा के द्वारा आए हुए छात्र छात्राओं के अभिभावकों का भी माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर संस्था निदेशक सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 मे प्रथम स्थान पर विष्णु ने 91.83% कल्पना ने 90.60 प्रतिशत श्याम ने 85.60 प्रतिशत संजना ने 79 .67% कोमल ने 79.33% भानु प्रसाद ने 78.17% पायल ने 77.80 प्रतिशत गोलू ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ ही कक्षा 8 व कक्षा 5 के 18 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है इस मौके पर संस्था प्रधान सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त करके शत प्रतिशत परिणाम दिया है अच्छे परिणाम को लेकर विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत सम्मान किया इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद था इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान विद्यालय के संस्था निदेशक सुरेश चंद शर्मा द्वारा समस्त स्टाफ का भी माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया इस दौरान आए हुए ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय के संस्था निदेशक सुरेश चंद शर्मा व समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।














