वंडर सीमेंट द्वारा छात्रों की कैरियर काउन्सलिंग का सत्र आयोजित।

संपादक कालूराम कुमावत। निम्बाहेड़ा के वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में दिनांक 02.06.2024 को आयोजित कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने शिक्षाविद विषय विशेषज्ञों से सीखा की विभिन्न क्षेत्रों में से किस प्रकार अपनी योग्यता, क्षमता एवं रुचि के अनुसार कैरियर का चयन किया जाये। सत्र में छात्र-छात्राओं को कैरियर चयन के समय आने वाली चुनौतियों तथा समस्याओं के समाधान के उपाय सुझाये तथा उनके विभिन्न प्रश्नों जैसे – यू.पी.एस.सी. परिक्षा की तैयारी, आई.टी. के क्षैत्र में, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिये उनकी जिज्ञासाओं को भी शान्त किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम व मन को एकाग्र करने के लिए प्रोत्साहित किया। वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड श्री नितिन जैन ने राजस्थान सरकार की 10वीं, 11वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने गांव का नाम रोशन करने वाले सभी छात्रों का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष बोर्ड के परिणामों में वंडर सीमेंट लि. की परियोजना क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के छात्रों ने परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छा परिणाम देकर हम सभी को गौरवान्वित किया हैं। उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट लि. प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य में सहयोग हेतु विद्यालयों को एवं शिक्षा में गुणवत्ता हेतु विद्यालय भवन की सुविधाओं के लिये शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। साथ ही कम्पनी द्वारा नवनिर्मित भवन वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10 एवं 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क शैक्षणिक उन्नयन की कक्षाएं भी संचालित की जा रही हे एवं अन्य कक्षायें भी शीघ्र प्रारम्भ होंगी। कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन राजकीय माॅडल स्कुल निम्बाहेड़ा के प्रधानाचार्य श्री अनिल सोमानी द्वारा किया गया। संचालन सुश्री किरण आमेटा ने किया तथा आयोजन में सहयोग पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के शिक्षकगण श्री दीपक भट्ट, श्री गोवर्धन पाटीदार, श्री विनोद सुथार, श्री सत्यनारायण आमेटा सहित श्री विशाल कुमार आलडिया, श्री मनीष आमेटा, श्री भुपेन्द्र जोशी एवं कम्पनी के श्री राहुल व्यास द्वारा किया गया।