सहकारिता मंत्री दक जियाखेड़ी राम महोत्सव में हुए शामिल, पुष्करणा धर्मशाला का किया उद्घाटन, बड़ी स्क्रीन पर देखा अयोध्या का सीधा प्रसारण।

बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा

  1. बड़ीसादड़ी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश का हर नागरिक गौरान्वित है। यह बात जियाखेड़ी में आयोजित राम महोत्सव के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कही। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री दक ने कहा कि सैंकड़ों वर्षों से हमें अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर का इंतजार था। वो सपना आज साकार हुआ है। आज अयोध्या में भव्य और दिव्य मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रभू श्रीराम विराजे है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस अलौकिक क्षण से पूरे देश का हर नागरिक भाव विभोर हो गया है। अयोध्या में हमारी संस्कृति पर जो कलंक था। उसको मिटाने का किसी ने काम किया है तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जियाखेड़ी गांव में भी सभी ग्रामीण उत्साह पूर्व महोत्सव मना रहे हैं। यहां गांव में सहकारिता मंत्री गौतम दक भी ग्रामीणों के जश्न में सम्मिलित हुए। विधायक गौतम दक के सहकारिता मंत्री बनने के बाद पहली बार जियाखेड़ी में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं राम महोत्सव समिति ने भव्य स्वागत किया गया। मंत्री दक का माला, साफा व उपरना पहना कर भव्य अभिनंदन किया गया। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत के साथ स्वागत किया। राम महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुष्करणा समाज की बनी धर्मशाला का उद्घाटन सहकारिता मंत्री गौतम दक ने फीता काटकर किया। अंत में मंत्री गौतम दक ने उन्हें जिताने के लिए हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया। सहकारिता मंत्री दक ने कहा कि गांव के विकास में कभी धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। सहकारिता मंत्री दक ने गांव के ब्रह्मपुरी में सीसी रोड़ बनवाने का आश्वासन दिया। सहकारिता मंत्री गौतम दक जब पैदल-पैदल गांव में चल रहे थे तो नन्हा सा बच्चा उनके चरण छूने लगा तो मंत्री दक ने उसे दुलारते हुए गोद में उठा लिया। मंत्री दक का बच्चों के प्रति अपार स्नेह देख साथ चल रहे सभी लोग प्रसन्नता से हंस पड़े। मंत्री गौतम दक का स्वागत करने में राम महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, सचिव कैलाश शर्मा, नारायण लाल गायरी, सुरेश जाट, मदन लाल शर्मा, मोती लाल शर्मा, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक सोहन लाल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, लक्ष्मी लाल शर्मा, वरदीचंद गायरी, जगदीश सुथार, सूरज मल व्यास, भेरुलाल शर्मा, भगवान लाल शर्मा, दिनेश शर्मा, योगेश शर्मा, नाना लाल शर्मा, सुनील शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, करण गायरी, राहुल गायरी, शांति लाल शर्मा, चेतन प्रकाश शर्मा, पारस कुमार शर्मा, भेरूलाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वेणी राम शर्मा, देव कृष्ण व्यास, गणेश लाल व्यास, श्याम सुंदर शर्मा, प्रवीण शर्मा व दीपक शर्मा आदि सम्मिलित थे। इस अवसर पर बांसी शक्ति केंद्र संयोजक राजेंद्र चौबीसा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, सत्यनारायण पुष्करणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल जणवा आदि मौजूद थे।