बीजेपी के सुधीर ने जीत की हैट्रिक लगाई:खुद का रिकॉर्ड तोड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर को 4 लाख 25 हजार वोट मिले।

संपादक कालूराम कुमावत।

मंदसौर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर को 5 लाख 655 मतों से पराजित किया। गुप्ता को 9 लाख 45 हजार 761 मत मिले। वहीं, गुर्जर ने 4 लाख 45 हजार 106 वोट हासिल किया। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। जनता को धन्यवाद देते हुए गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से जीत मिली है। बता दें कि मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जन ने EVM में गड़बड़ी की आशंका जताई और निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा का सांसद जो कभी गांवों में नहीं गया, उनका अपने कार्यकर्ताओं में ही जबरदस्त विरोध था, उसके बाद भी इतना बड़ी लीड मिलना इस बात की ओर इशारा है कि EVM में गड़बड़ी है। EVM की बैटरी 98 प्रतिशत पाई गई है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी रीडिंग की थी तब 54 से 75 प्रतिशत तक थी। हमारे कार्यकर्ताओं ने आपत्ति भी जताई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा कि वे (कांग्रेसी) जहां-जहां जीते वहां की EVM का भी रिकॉर्ड भी लाकर सामने रखे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आरोप लगाना बहुत आसान है। तीसरी बार हम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहे हैं।