रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित न्यू भारद्वाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसमें समारोह की अध्यक्षता सीताराम शर्मा मुख्य अतिथि कैलाश पटेल विशिष्ट अतिथि चिरंजीलाल पिंगोलीया, भगवान सहाय परेवा, विनोद कुमार पिंगोलिया, बद्रीनारायण मीणा रहे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु अभिभावक भी उपस्थित रहे संस्था
निदेशक सियाराम भारद्वाज ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया एवं सभी बोर्ड कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवा कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा द्वारा सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनका स्वागत सत्कार किया संस्था के विगत वर्षों के परिणाम की जानकारी दी इस वर्ष भी सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया कक्षा 12वीं बोर्ड विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान वेदांशी नागरवाल 87% द्वितीय स्थान सानिया मीणा86% तृतीय स्थान गोलू गोस्वामी 86% कक्षा बारहवीं कला संकाय प्रथम स्थान प्रिंस गहलोत 79% द्वितीय स्थान विश्वास शर्मा 76% तृतीय स्थान रेशमा पिंगोलिया 73% व कक्षा दसवीं बोर्ड प्रथम स्थान विशाल कुमार शर्मा 92% द्वितीय स्थान मान्या परेवा 88% तृतीय स्थान पवन नागरवाल 84% कक्षा आठवीं बोर्ड प्रथम स्थान भावना पिंगोलिया ए ग्रेड द्वितीय स्थान कृष्णा बेरवा ए ग्रेड तृतीय स्थान कोमल प्रजापत ए ग्रेड व कक्षा 5 की बोर्ड में प्रथम स्थान गौरव मीना ए ग्रेड द्वितीय स्थान सिमरन महावर ए ग्रेड तृतीय स्थान माधुरी पिंगोलिया ए ग्रेड रही कार्यक्रम में मंच संचालन रामकिशोर गोस्वामी द्वारा किया गया इसमें सभी 70% से ऊपर के छात्र-छात्राओं का भी माला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभावान छात्राओं को दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ते रहना है। एवं अपने माता-पिता विद्यालय वह गांव का नाम रोशन करना है ।संस्था निदेशक सियाराम भारद्वाज ने आए हुए अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी छात्र-छात्राओं को अपने भावी भविष्य निर्माण के लिए कठिन परिश्रम व अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ हनुमान सहाय माली, राजेश मीणा, भुवनेश्वर शर्मा ,महेश शर्मा, बाबूलाल मीणा, लोकेश सैनी, मनीष वर्मा सीताराम माली, शिवकेश योगी, सुरेंद्र शर्मा, मोनिका सेन ,आलोक परेवा ,रीना बेरवा, पायल शर्मा ,अभय सिंह, कैलाश पिंगोलीया, रामकरण पिंगोलिया ,छोटेलाल सेन अन्य उपस्थित रहे।














