संपादक कालूराम कुमावत बनाकिया खुर्द
चित्तौड़गढ़। अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में चित्तौड़गढ़ के निकटवर्ती गांव सज्जनपुरा श्री राम सेवा संस्थान सज्जनपुरा द्वारा प्राण प्रतिष्ठा दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया शोभायात्रा में श्री राम भक्तों ने प्रभु श्री राम को विमान ने बिठाकर पूरे ग्राम में शोभा यात्रा निकाली जिसमें श्री राम भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए और सांवलिया सेठ के मंदिर को फूलों के द्वारा सजाया गया। 22 जनवरी को सुबह सभी राम भक्तों द्वारा भव्य हवन का आयोजन हुआ हवन श्री सांवलिया सेठ के मंदिर दरबार में संपन्न कर और मंदिर प्रांगण में श्री राम भजनों की प्रस्तुतियां दी गई दोपहर 12:15 बजे श्री राम प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए गए उसके उपरांत पुनर भजन प्रारंभ कर दिए गांव सज्जनपुरा के सभी भक्तों द्वारा शाम को 5:15 बजे प्रभु श्री राम की आरती कर कार्यक्रम संपन्न किया उसके उपरांत सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया एवं मंदिर प्रांगण में 151 दीपक जलाए गए ग्राम के निकट सभी मंदिरों पर दीपदान कर गांव के सभी घरों में दीपक जलाएं इस आयोजन के दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं समस्त सनातनी राम भक्त सज्जनपुरा मौके पर उपस्थित रहे













