रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित बन्ना की ढाणी में रविवार को सैनी समाज के मनमोहन सैनी पुत्र राजू लाल पौत्र कजोड मल सैनी निवासी जटवाडा व राहुल कुमार सैनी पुत्र स्व. बाबू लाल सैनी निवासी बन्ना की ढाणी बासखोह तहसील बस्सी ने NEET 2024 मे क्रमश 700 व 697 अंक प्राप्त कर माता पिता व गांव का एवं समाज का नाम रौशन करने पर प्रतिभाओं को उनके माता-पिता व परिजनों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया व मिठाई खिलाकर सभी द्वारा शुभकामनाएं व बधाई दी गई
जिससे प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन व समाज में जो युवा पीढ़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए वह भी इससे प्रेरित होंगे जिससे समाज और अधिक उन्नति करेगा. इस मौके पर श्री सीताराम सैनी लक्ष्मीपुरा लल्लू लाल सैनी मोहनलाल सैनी सीताराम सैनी जटवाड़ा रामजीलाल सैनी गोठड़ा, शंकर लाल सैनी, राम प्रताप सैनी, गिरिराज सैनी, ईश्वर लाल सैनी, रामजीलाल सैनी ,रामावतार सैनी, रंगलाल सैनी, जितेंद्र सैनी बांसखोह आदि मौजूद थे।














