रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के लुनियावास रोड़ पर डी एच हॉस्पिटल एंड नर्सिंग कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया इसी के साथ ही आए हुए लोगों ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व हेलमेट देकर इनका सम्मान किया इस मौके पर स्व फूला देवी धर्म पत्नी पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैयालाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है जो की एक दूसरे की जिंदगी बचाने में काम आता है हर व्यक्ति को कम से कम 6 माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है आजकल छोटे-बड़े अस्पताल में कई गरीब लोगो को रक्त की जरूरत होती है तो ऐसे समय में उनको समय पर रक्त मिल जाए तो उनका जीवन बच सकता है इसी के साथ ही और भी कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर डीएच हॉस्पिटल एंड नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर कृष्णानंद मित्तल ,निदेशक डॉक्टर राजकुमार मीणा ,ने भी रक्तदान के बारे में जानकारी दी इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में करीब 89 यूनिट रक्त इक्कठा किया इस मौके पर गेंदीलाल मीणा पूर्व मंडल अध्यक्ष, जगदीश बेरवा पूर्व प्रधान ,कैलाश शर्मा मंडल अध्यक्ष ,अशोक सोनी मंडल महामंत्री , गोपाल शरण चौधरी पूर्वमंडल अध्यक्ष, बृजमोहन शर्मा गुरूजी, सी एल जाट ,शंकर लाल मीणा , खतेपूरा, कालूराम जाट, सियाराम जाट, फैलीराम मीणा, राजपाल पुनिया, बलवीर सिंह पूर्व सरपंच, रोहित शर्मा ,हेमंत मीणा ,कमलेश शर्मा, पाटन, बनवारी लाल शर्मा, कन्हैया लाल मीणा, मनी सिंह अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे इस मौके पर रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया रक्तदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।














