पीएम श्री तस्वारिया विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत

 

 

 

कपासन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ़ के सौजन्य से ब्लॉक कपासन में पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तस्वारिया में तीन दिवसीय विद्यार्थी स्वास्थ्य जांच शिविर का मंगलवार को ब्लॉक सीएमएचओ डॉ महेंद्र शर्मा की टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।   आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान सी पी सिरोया ने पी एम श्री योजना की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुवे स्वास्थ्य परीक्षण पीएम श्री विद्यालय में उक्त योजना लागू होने से अध्यनरत विद्यार्थियों का डॉ आमिर खान ,डॉक्टर एन पी सिंह ,फार्मासिस्ट सुनीता योगी, ऋषि राम सी एच ओ,पायल रेगर ए एन एम आदि ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण जोशी ने किया । इस शिविर में पी ई ईओ दिलीप कुमार उपाध्याय एवम् समस्त स्टाफ, वार्ड पंच उदय लाल गर्ग सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।