रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित गायत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय दादिया पट्टी में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसमें समारोह की अध्यक्षता सियाराम भारद्वाज रामनारायण मीणा , रामचंद्र चांदा रहे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु अभिभावक भी उपस्थित रहे संस्था निदेशक कालूराम मीणा ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
एवं सभी बोर्ड कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवा कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया इस मौके पर सियाराम भारद्वाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनका स्वागत सत्कार किया संस्था के विगत वर्षों के परिणाम की जानकारी दी इस वर्ष भी सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया कक्षा 12वीं बोर्ड कला वर्ग में प्रथम स्थान किरण मीणा पुत्री गेंदी लाल मीणा 92% द्वितीय स्थान कोमल मीणा89% तृतीय स्थान खुशी मीणा 76% व कक्षा दसवीं बोर्ड प्रथम स्थान अमित मीणा 87% द्वितीय स्थान विजेन्द्र मीणा 86% तृतीय स्थान सियाराम मीणा 84% कक्षा आठवीं बोर्ड प्रथम स्थानअक्षय मीणा ए ग्रेड द्वितीय स्थान अनुष्का मीणा तृतीय स्थान हरिओम बलाई व कक्षा 5 की बोर्ड में प्रथम स्थान अनामिका मीना ए ग्रेड द्वितीय स्थान अंशु मीणा तृतीय स्थान इसिता मीणा नीरज मीणा रही कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम भारद्वाज ने बताया कि सभी प्रतिभावान छात्राओं को दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ते रहना है। एवं अपने माता-पिता विद्यालय वह गांव का नाम रोशन करना है। संस्था प्रधान कालूराम मीणा ने आए हुए अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी छात्र-छात्राओं को अपने भावी भविष्य निर्माण के लिए कठिन परिश्रम व अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ वरिष्ठ अध्यापक राजाराम जाट, नगेंद्र सिंह , कमलेश चोधरी, श्योपाली मीणा नाथूलाल प्रजापत व समस्त स्टाफ व ग्रामीण रामस्वरूप मीणा, फेलीराम बलाई, रामोतार मीणा,मांगीलाल मीणा, मुकेश मीणा श्रीकिशन मीणा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।














