अंतरराष्ट्रीय संगठन मानव अधिकार के बांसवाड़ा जिला से चौधरी को किया नियुक्त। 

संपादक कालूराम कुमावत। जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय संगठन मानव अधिकार &अपराध नियंत्रण संरक्षण जयपुर में आयोजित उत्सव हॉल में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका सक्सेना एवं उत्तराखंड प्रभारी रेनू जुनेजा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कमल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवारी जी की अनुसंसा पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें 18 जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद धर्मवीर चौधरी को बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया । श्री तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील हैं, श्री चौधरी ने बताया कि हर मानव को अपने अधिकारों एवं कानून संबंधी जानकारी से जागरूक होना चाहिए। आयोग का मुख्य कार्य हर जरूरतमंद की मदद करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन को सहयोग करना रहेगा।