गायत्री शिशु उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का किया आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बांसखोह कस्बा स्थित पाटन कस्बे में गायत्री शिशु उच्च माध्यमिक शिक्षा मंदिर में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसमें समारोह के मुख्य अतिथि विनोद कुमार मीणा पूर्व सरपंच ,जगदीश मीणा, विष्णु शर्मा ,सुरेश चंद शर्मा के द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु अभिभावक भी उपस्थित रहे संस्था निदेशक राजेंद्र प्रसाद शर्मा,प्रधानाचार्य प्रभुनारायण शर्मा ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया एवं सभी बोर्ड कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवा कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया इस मौके पर विनोद कुमार मीणा पूर्व सरपंच द्वारा सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनका स्वागत सत्कार किया संस्था के विगत वर्षों के परिणाम की जानकारी दी इस वर्ष भी सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया कक्षा 12वीं बोर्ड कला वर्ग में प्रथम स्थान निशा शर्मा पुत्री हरिमोहन शर्मा,96.60% द्वितीय स्थान तनुजा शर्मा पुत्री रामकल्यान शर्मा 92.40% तृतीय स्थान कल्पना मीणा पुत्री श्रीराम मीणा 90.60% सागर शर्मा पुत्र रमेश शर्मा 86 .60/प्रतिशत , सलीना बैरवा पुत्री घांसीलाल बैरवा 85.80 प्रतिशत, व कक्षा दसवीं बोर्ड प्रथम स्थान खुशी शर्मा पुत्री मुकेश कुमार शर्मा 89.50% द्वितीय स्थान तनीषा खारवाल पुत्री रामसिंह खारवाल 79.67% तृतीय स्थान काजल शर्मा पुत्री मुकेश कुमार शर्मा 77.67% व कक्षा आठवीं बोर्ड प्रथम स्थान ए ग्रेड, द्वितीय स्थान ए ग्रेड, तृतीय स्थान ए ग्रेड का भी सम्मान किया इस कार्यक्रम में विनोद मीणा ने बताया कि सभी प्रतिभावान छात्राओं को दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ते रहना है। एवं अपने माता-पिता विद्यालय वह गांव का नाम रोशन करना है।  संस्था निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा,प्रधानाचार्य प्रभुनारायण शर्मा ने आए हुए अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी छात्र-छात्राओं को अपने भावी भविष्य निर्माण के लिए कठिन परिश्रम व अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ रामसिंह ,राजेंद्र, रामखिलाडी, मोना, अनीता,लाली,व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे इस मौके पर छात्र छात्राओं के अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।