रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी चित्तौड़गढ़ आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की स्थानीय इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ एवं पशुपालन विभाग चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किसानो की आय दुगुनी करने वाला गोदित गांव पचदेवला (भदेसर) में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पशु शिविर में उपस्थित 64 पशुपालक कृषको की सहभागिता रही। जिसमें 433 पशुओं (306 भैसे एवं 127 बकरियो) के लिए दवाईयां वितरित की गई। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ. रतन लाल सोलंकी ने पशुपालको को केन्द्र की गतिविधिया, पशु स्वास्थ्य शिविर का महत्व एवं बरसात के मौसम में पशुओं का रखरखाव पशुओ के पेट में कीड़ो हेतु कृमिनाशक दवा का प्रयोग एवं टीकाकरण सम्बन्धी विस्तृत जानकारी पशुपालको को दी। डॉ. ज्योती मीणा, चिकित्साधिकारी, पशुपालन विभाग, चित्तौड़गढ़ ने किसानो को पशुओं में बरसात के मौसम से पूर्व बाह्य परजीवी एवं अन्तः परजीवी के टीकाकरण एवं उनके प्रबंधन पर जानकारी दी। साथ ही शिविर में भाग लेने वाले पशुपालको को उनके पशुओं के प्रबंधन तथा पशुओ में बांझपन की समस्या पर भी तकनीकी जानकारी दी गई। पशु में समस्या के आधार पर मौके पर ही पशुपालन विभाग की तरफ से पशुपालको को निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। सुश्री वंदना सोलंकी, पशुधन सहायक पशुपालन विभाग, चित्तौड़गढ़ ने पशुपालको को वितरण की गई दवाईयां का प्रायोगिक तरीका समझाया साथ ही मौके पर आई भैसो एवं बकरियो को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। पशु स्वास्थ्य शिविर में डॉ. ज्योती मीणा, चिकित्साधिकारी, पशुपालन विभाग, चित्तौड़गढ एवं द्वारा पशुपालक कृषकों को दुधारू पशुओं के दुध बढ़ाने एवं स्वास्थ्य अच्छा रखने हेतु 64 पशुपालको को निशुल्क मिनरल मिक्सर 1 किलो ग्राम एवं पशुपालन विभाग कि तरफ से पशुओं को टिकाकरण एवं बाहृय व आन्तरिक परजीवियो के नियंत्रण हेतु कृमिनाशक दवा निशुल्क का वितरण किया गया। अन्त में शिविर में उपस्थित सभी पशुपालको को धन्यवाद ज्ञापित किया।














