राजस्थान सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ग्रीष्म संक्रांति- सबसे बड़ा दिन व सबसे छोटी रात पर आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एस्ट्रो नाइट स्काई टूरिज्म कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21 जून 2024 को ग्रीष्म संक्रांति (summer solstice) का कार्यक्रम उप निदेशक कैलाश मिश्रा एवं जंतर मंतर की अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। श्री वी श्रवण कुमार, शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देसी व विदेशी पर्यटकों को जन्तर मन्तर में स्थापित उपकरणों के माध्यम से इस खगोलीय घटना की जानकारी दी गई एवं घटना के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया। षषटाश यंत्र व दक्षिणावर्ती यंत्र पर सूर्य का एल्टीट्यूड नापा गया जबकि सूर्य अपने चरम ऊंचाई पर था। १२:२६ दोपहर के समय सूर्य की छाया 23.5 डिग्री पर मापी गई। काफी सारे विद्यार्थी आमजन व विदेशों से आए पर्यटकों ने बडे ही कौतूहल से इसको समझा। जंतर मंतर के कन्वेंशन सेंटर में विषय विशेषज्ञों प्रीति वैष्णव एवं गोविंद दाधीच द्वारा ग्रीष्म संक्रांति के विषय में प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित पर्यटकों को विस्तृत जानकारी दी गई। यह जानकारी उप निदेशक कैलाश मिश्रा ने दी। https://youtu.be/Hs3esQ00fmc?si=SMEpaR8-WI9pFsbH