रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 115 में पार्षद विनोद शर्मा ने प्रतापनगर के सेक्टर 17 के ब्लॉक 173 में सीसी रोड और एयरपोर्ट रोड की लक्ष्मीनारायण पूरी जय अम्बे विहार, गणेश विहार, चित्रकूट विहार कॉलोनियों में डामर रोड का उदघाटन किया। सड़कों के उद्घाटन के दौरान वॉर्ड के कार्यकर्ताओं ने पार्षद विनोद शर्मा का स्वागत किया और धन्यवाद दिया पार्षद विनोद शर्मा ने कहा हमारा सपना है 
कि वार्ड का चहुमुंखी विकास हो। वह सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। कॉलोनियों में सड़कें, बिजली संबंधी काम हुए है। जनता की समस्याओं को लेकर वार्ड में पूरी तरह से वार्ड के हर कार्य हो रहे हैं। आगे भी काम में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। रोजाना प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का समाधान हो। अब वार्ड में पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद के पिता छोटीलाल टीलावाला, कार्यकर्ता और वार्ड के लोग मौजूद रहे।














