RMGB बैंक ने फर्जी दस्तावेज पर दिए KCC लोन, CBI ने दर्ज किया मामला।

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट।

जयपुर।  जोधपुर. राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के जैसलमेर जिले में पदस्थापित ब्रांच मैनेजर और सहायक मैनेजर की ओर से बैंक के वकील और किसानों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों से केसीसी एकाउंट खोल ऋण बांटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से जोधपुर सीबीआई को आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए भेजी गई रिपोर्ट पर सीबीआई ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसकी जांच जोधपुर सीबीआई के डीएसपी विनय सिंह मीना करेंगे। बैंक के महाप्रबंधक संजीव कुमार की ओर से सीबीआई को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जैसलमेर जिले के सताया ब्रांच के मैनेजर शील कुमार और असिस्टेंट मैनेजर सतीश कुमार नंदा ने 2022 में बैंक क्षेत्र के गांवों के 38 किसानों के नाम से किसान क्रेडिट कार्ड के लोन अकाउंट खोल दिए।  अलग-अलग समय में इनको 3 करोड़ 21 लाख 42 हजार 91 रुपए का लोन दिया।