संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखंड के ग्राम पंचायत आकोला कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महोदया रेखा राजवंशी के द्वारा की गई एवं गांव से पधारे अभिभावक तथा सभी स्टाफ साथी उपस्थित रहे, सत्र 2023- 24 में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक सभी का परिणाम शत प्रतिशत रहा इसके लिए सभी प्रतिभावान बालक बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नए सत्र में प्रवेशोत्सव को लेकर जन जागृति उत्पन्न करने के लिए डीजे के साथ प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्टाफ के सभी साथियों का बालक बालिकाओं एवं अभिभावकों का पूरा सहयोग रहा, कार्यक्रम में रामेश्वर लाल जाट, गोपाल राम जाट, लक्ष्मी जांगिड़, माधव सिंह, विष्णु कुमार सेन, जयप्रकाश यादव, , ओम प्रकाश खटीक, साधना धींग, रेखा कुंवर, पलपल जैन, उदय सिंह, जीवराज जाट, नवीन कुमार चंदानी, लोकेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रताप सिंह, रतन लाल गुर्जर, इत्यादि की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद्र मेघवाल के द्वारा किया गया,, एवं आभार मदनलाल खटीक के द्वारा व्यक्त किया गया।














