धनेत कला के जोशी बने उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से रेलवे इंस्टीट्यूट राणा प्रताप नगर के नए प्रतिनिधि।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।

चित्तौड़गढ़। धनेत कला निवासी प्रेम शंकर जोशी बने उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से रेलवे इंस्टीट्यूट राणा प्रताप नगर के नए प्रतिनिधि। अजमेर मंडल के मजदूर संघ के सचिव महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से प्रेम शंकर जोशी मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर उदयपुर सिटी जो धनेत कला जिला चित्तौड़गढ़ के मूल निवासी है।  उनको रेलवे इंस्टिट्यूट राणा प्रताप नगर में मजदूर संघ के प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।   जिसके लिए सभी पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।