प्रबुद्धजनों को खाना तो गायों को खिलाया हरा चारा,  विश्व विख्यात जादूगर एस कुमार के जन्मदिन पर लगा अनुयायियों का तांता।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। आशीर्वाद बालाजी धाम में हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन।

बस्सी क्षेत्र के कानोता आगरा रोड स्थित न्यू गायत्री सिटी आशीर्वाद बालाजी धाम मंदिर के पंडित सत्येंद्र शर्मा (विश्व विख्यात जादूगर एस कुमार शर्मा हनुमान उपासक) के जन्मदिन पर मंदिर से अपने अनुयायियों के साथ कुष्ठ आश्रम खानियों में भक्त जनों को भोजन करवाकर साथ ही बस्सी स्थित अपना घर आश्रम में प्रबुद्ध जनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही गोकुलधाम गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर शाम को आशीर्वाद बालाजी धाम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता रवि नय्यर भी आर्शीवाद बालाजी धाम पहुंचे और मौके पर ही जनता की समस्याओं को सुना और पानी सड़क आदि की जानकारी दी और कहा की जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा इसके बाद जादुगर एस कुमार सत्येन्द्र शर्मा को माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इस दौरान भाजपा नेता रवि नय्यर का भी लोगो ने माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया बता दें की जादूगर एस कुमार शर्मा अपनी जादुई कला के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और अपनी कला के माध्यम से लोगों को जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं। इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।