संपादक कालूराम कुमावत।
आज आम आदमी पार्टी श्रीगंगानगर द्वारा जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा बार बार लगाए जा रहे अघोषित विधुत कट व लो वोल्टेज को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा! जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया की पिछले काफी दिनों से बार बार बिजली के कट लगने से लोगों का इस भयंकर गर्मी में बुरा हाल हो रहा है, साथ ही लो वोल्टेज से कुलर, पंखे, मोटर आदि विधुत उपकरणों के जलने का खतरा रहता है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि लोगों को इस परेशानी से तुरंत निजात दिलाई जाए! ज्ञापन देते समय महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वीना चौहान, एक्स इंप्लॉई विंग के जिलाध्यक्ष सरदार बी एस राणा, लिगल सेल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलविंदर सिंह, ट्रेड विंग के जिलाध्यक्ष श्याम अरोड़ा, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण सहारण, बी एस चौहान, यूथ विंग के जिला सह सचिव उश्विंदर बराड़, ओम प्रकाश आचार्य तथा एडवोकेट कपिल देव उपस्थित रहे।














