एक पेड़ मां के नाम किया वृक्षारोपण।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के निमित्त बस्सी नगर मंडल के ग्राम पंचायत मनोहरपुरा शक्ति केंद्र व ग्राम पंचायत कचोलिया शक्ति केंद्र पर वृक्षारोपण किया गया। जिला मंत्री हेमन्त मीना ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सघन वर्कशारोपण चलाया गया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मनोहरपुरा सरपंच लल्लू लाल शर्मा, बस्सी नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडिया,नगर उपाध्यक्ष विष्णु पंचोली, महामंत्री भवानी सिंह, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामधन मीणा, मनोहरपुरा शक्ति केंद्र संयोजक भेरूलाल मीणा ,ग्राम पंचायत सहायक सेक्रेटरी ललित बागड़ा, बूथ अध्यक्ष प्रभु मीणा,रामफुल मीणा, विमल जांगिड़, जगदीश गोदारा सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।