राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा जानवर कुत्तों व बंदरों द्वारा किया जानलेवा हमला।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के जटवाड़ा कस्बे में किशना पटेल की ढाणी निवासी बृजमोहन चौधरी ने बताया कि आज सुबह हमारे मकान के सामने बुरी तरह से घायल अवस्था में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर तड़प रहा था जिसको तुरंत प्रभाव से अपनी सुरक्षा में लेते हुए वन विभाग चौकी बांसखोह को सूचित किया एवं पशु चिकित्सक टीम जटवाड़ा को सूचित किया गया तत्पश्चात पशु चिकित्सक डॉक्टर महेश गुप्ता के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय पक्षी का उपचार किया गया इसके बाद इस राष्ट्रीय पक्षी को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया जिसको अपनी निगरानी में लेकर वन विभाग की टीम नईनाथ अभ्यारण के लिए रवाना हुई।