रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत रति चंद जी का खेड़ा में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा के संस्थाप्रधान मिट्ठू लाल धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सर्वे के दौरान 6 से 7 वर्ष के चिन्हित विद्यार्थियों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। अध्यापिका भावना कुमावत द्वारा प्रवेशोत्सव की रेली निकाली गई इस दौरान गांव गांव ढाणी में घुमकर समस्त ग्राम वासियों से जन सम्पर्क किया। विद्यालय में बालक बालिकाओं को प्रवेश हेतु प्रेरित किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा देवी मीणा आदि उपस्थित रहे।














