एक पेड़ माँ के नाम लगाकर धरती माँ का कर्ज उतारे- राजेश गुर्जर

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के तूंगा मे भाजपा ज़िला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने एक पेड़ माँ के अभियान को बस्सी विधानसभा के तुंगा मंडल गढ़ शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ पेड़ लगा कर सभी से आग्रह किया की बदलते हुए जलवायु को रोकने के लिए,आने वाली पीढोयो को विरासत में हमे पेड लगाना चाहिए पेड़ ऑक्सिजन ही नहीं हमें बहुत कुछ दिया है जिस प्रकार से हम अपने बच्चे का लालन पालन करते है उसी प्रकार से पेड़ को पालना चाहिए। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा, भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट हरिमोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरवन गुर्जर, जिला मंत्री हेमंत मीणा, मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, मंडल अध्यक्ष एवं गढ़ सरपंच मनोज मीणा, लोकसभा विस्थारक बाबूलाल शर्मा, अनिल शर्मा एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जन उपस्थित रहे। साथी ही जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर द्वारा आमजन को और कार्यकर्ताओं को 500 पौधा वितरण कर, सभी को पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया।