विद्यालय सुल्तानपुरा विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम की पूर्व तैयारी।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत रति चंद जी का खेड़ा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि ग्राम पंचायत बोरखेड़ा की और से नरेगा योजना के तहत नरेगा श्रमिकों द्वारा 100 गढ्ढे खुदवाए गए चूंकि प्रथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा में बाउंड्री वॉल नहीं होने से पेड़ पौधों को सुरक्षित रखना भी बिना ट्री गार्ड के संभव नहीं है। विद्यालय परिवार उसके लिए भी प्रयासरत है100 ट्री गार्ड की व्यवस्था भी जन सहयोग द्वारा करने के कोशिश कर रहे है। पर्यावरण हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अध्यापक राम सिंह राजपूत उपस्थिति थे नरेगा के सभी श्रमिकों को चाय पानी विद्यालय की और से करवाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांता जैन व धन्यवाद ज्ञापित किया गया यह जानकारी प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने दी।