रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा वरिष्ठजनों से संबंधित विभिन्न सामाजिक विषयों को केंद्र में रखकर “वरिष्ठ हमारे गौरव” के नाम से एक प्रकल्प चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक मास की 5 तारीख को वरिष्ठजनों का मासिक एकत्रीकरण आयोजित किया जाता है। इसमें वरिष्ठ जन मिलकर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हैं। अनौपचारिक चर्चा के माध्यम से इस एकत्रीकरण में वरिष्ठ जन विचारों का आदान-प्रदान करते हैं तथा समय-समय पर वरिष्ठजनों से संबंधित कार्यक्रमों की योजना भी बनाते हैं। एकत्रीकरण में वरिष्ठजनों के जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ आदि अवसर भी मनाये जाते हैं तथा वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाता है। इस माह के एकत्रीकरण में विजय मंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” के जाप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसके पश्चात प्रताप जयंती पर गाड़ियां लोहार समाज के सम्मान में आयोजित विशेष रामधुन यात्रा पर चर्चा एवं समीक्षा की गई तथा हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में संविधान के नाम पर समाज में भ्रम का वातावरण बनाकर जो विभाजन का प्रयास किया गया उसे पर चिंता व्यक्त की गई ।साथ ही लोकसभा में हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयानों की भी घोर निंदा की गई ।लोकसभा में भगवान शंकर की मनगढ़ंत व्याख्या और उनके नाम से ऊलजुलूल बयानों की भी निंदा की गई ।सभी वरिष्ठ जनों ने एक स्वर में आह्वान किया कि सभी प्रकार की राजनीतिक एवं संगठनात्मक मर्यादाओं से परे जाकर इस प्रकार के बयानों एवं घटनाओं का संपूर्ण हिंदू समाज को मुखर विरोध करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के बयान भविष्य के लिए खतरा है तथा एक सुनियोजित षड्यंत्र का संकेत है, जो समाज के विभाजन की ओर ले जा रहा है। अंत में सभी वरिष्ठ जनों ने एक साथ अल्पाहार किया।














