देश में सदा ही हिंसा का तांडव नृत्य करवाने वाले, नफरत की आग जलाने वाले कांग्रेसी नेता – आज सहिष्णु व दया की मूर्ति हिन्दू को हिंसक बताकर देश में नफरत की आग फैलाने का षड़यंत्र रचने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

संपादक कालूराम कुमावत। 

कांग्रेस ने सदा ही देश के मूल निवासियों के साथ में सदा ही विश्वासघात किया है, जवाहरलाल नेहरू ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के नाम में हिन्दू शब्द का विरोध किया – जबकि मदनमोहन मालवीय जी ने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में, मुस्लिम शब्द का कभी विरोध नहीं किया गया – आजादी के बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल के द्वारा सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का जवाहरलाल नेहरू ने पुरजोर विरोध किया – 7 फरवरी 1916 को जवाहरलाल नेहरू व कमला नेहरू की शादी के कार्ड का प्रारूप अरबी व फारसी भाषा में छापा गया था, उसमें कहीं भी हिन्दू देवी देवता गणेश जी के चित्र व संस्कृति श्लोक आदि का कहीं सम्मान नहीं था, 26 फरवरी 1968 में राजीव गांधी की शादी के कार्ड में भी हिन्दू देवी देवता गणेश जी आदि के चित्र व हिन्दी श्लोक आदि नदारत थे – हिन्दू व राष्ट्र विरोधी सोच रखने वाली कांग्रेस के द्वारा *वन्दे-मातरम* को राष्ट्रीय गीत बनने का बार-बार विरोध किया गया, जिससे कि वन्दे मातरम् के प्रति हीन भावना बनाये रखने में मुस्लिम समुदाय का मनोबल बढ़ता गया – गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने व कानून बनाने की मांग करने के लिए हजारों नागा साधु दिल्ली में एकत्रित हुए – मगर इनकी उचित हिन्दू समर्थित मांग को इन्दिरा गाँधी ने ठुकरा दिया था और 7 नवम्बर 1966 को संसद भवन के सामने हजारों नागा साधुओं पर जलियाँवाला बाग हत्याकांड की तर्ज पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गोलियां चलाने का अंधाधुंध फायरिंग करने का आदेश दे दिया था, जिसमें अनेकों नागा साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी –नेहरू गांधी परिवार ने कभी हिन्दू त्यौहारों को पारम्परिक तरीके से नहीं मनाया, न ही 1982 से पहले कभी होली दिपावली को विधिवत तरीके से मनाया गया, न ही नवरात्रि में कन्याओं को भोजन करवाकर पुण्य लाभ ही लिया गया, हाँ गांधी परिवार के द्वारा हमेशा ही रमजान महीने में अफ्तयार पार्टी को अपने घर पर व कांग्रेस भवन में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता रहा है – 2017 में पहली बार राहुल गांधी के द्वारा देशवासियों को दिपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई थीं व जनेऊ धारण किया गया था, वो भी वोट पाने के लालच में स्वयं को हिन्दू साबित करने का खोखला ड्रामा किया गया – रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार पर 46 वर्षीय प्रियंका गाँधी ने अपने बड़े भाई राहुल गांधी को राखी बांधकर कभी भी सेलीब्रेट करते हुए नहीं देखा गया है –कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में 2007 में हलफनामा देकर राम मंदिर निर्माण का विरोध करके, श्री राम हनुमान सीता माता जी पूरी रामायण को व रामसेतू को सबको ही काल्पनिक बताकर, ये पूरी तरह से साबित कर दिया कि कांग्रेस व गांधी परिवार पूरी तरह से हिन्दू विरोधी है –हिन्दू विरोधी होने का सबसे बड़ा प्रमाण तब सामने आया, जब मुस्लिम समुदाय की हज यात्रा पर तो सब्सिडी देना चालू कर दिया, करोड़ों रुपये खर्च करके बड़े बड़े शहरों में हज हाउस के निर्माण कराये गये और दूसरी तरफ हिन्दूओं की पवित्र अमरनाथ यात्रा पर टैक्स लगा दिया गया, ये इनके हिन्दू विरोधी सोच के दिवालियेपन की पराकाष्ठा है –हिन्दू सनातन धर्म से इतनी नफरत कि राहुल गांधी ने ये तक कहा कि जो लोग मन्दिरों में जाते हैं, घण्टी बजाते हैं, वही लोग मन्दिरों से बाहर आकर गुण्डागर्दी करते हैं, बसों में लड़कियों को छेड़ते हैं, मन्दिरों में जाने वाले लोग लफंगें होते हैं –कपिल सिब्बल के द्वारा तीन तलाक की तुलना श्री राम के निजी जीवन से करके हिन्दू धर्म को अपमानित करने का निरर्थक प्रयास किया गया व धार्मिक आस्था को घायल करने का बेहूदा प्रयत्न किया गया –राहुल गांधी के द्वारा जर्मनी में जाकर व्यक्तव्य दिया गया कि भारत में महिलाओं पर जो अत्याचार होते हैं, उसकी बजह भारतीय संस्कृति है – विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति को बदनाम करना, भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने में कांग्रेस वाले आगे रहते हैं – कभी भूल से भी किसी अन्य धर्म के लिए टीका टिप्पणी करते हुए नहीं देखा गया है, न ही किसी अन्य धर्म की मजाक उड़ाने की हिम्मत ही पड़ती है इनकी और न ही किसी अन्य किसी धर्म के देवी देवताओं भगवान के लिये किसी भी तरह का ज्ञान ही देते हुए पाया गया है आज तक – जो कुछ भी खुजली चलती है इनके दिमाग में, केवल हिन्दू सनातन धर्म के लिए ही जहर उगलते रहते हैं बस –विदेशों में जाकर व्यक्तव्य देते हैं कि लश्कर से भी ज्यादा कट्टर आतंकी हिन्दू आतंकी होते हैं – किसी अन्य धर्म के नौजवान को इन महाशय ने आज तक आतंकवादी कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाये हैं, जिस दिन इन्होंने किसी अन्य धर्म के नौजवान को भूल से भी आतंकवादी बोल दिया, तो उसी दिन अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर वापस इटली जाने की नौबत आ जायेगी, इन इटलीवासी महाशयों की –सो मैं भगवान भोलेनाथ से सच्चे मन से प्रार्थना करता हूँ कि इनको सदबुद्धि देवें, हिन्दु सनातन धर्म के लिए इनकी भावनाओं में शुद्ध आस्था को जागृत करें व हिन्दुत्व के प्रहरी हिन्दुओं के लिए नफरत का जहर उगलना बन्द करें, अब क्योंकि हिन्दुत्व के प्रहरी भगवान श्री कृष्ण व भगवान जय श्री राम ने भी भगवा को धारण किया था व सनातनियों की हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन अर्पण कर दिया था। ब्रजेश कुमार ” बलवान ” साहित्यकार समरसता प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़गढ़ ईकाई।