संपादक कालूराम कुमावत
उदयपुर के कानोड़ में बालक गजेन्द्र पिता मोहन सिंह की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने परिवादीयो के साथ मिलकर कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा पूर्व में बालक गजेन्द्र के परिजनो ने एफ आई आर दर्ज करवाई और आरोपी को कडी सजा देने की माग की लेकिन पुलिस ने आरोपी को सजा दिलवाने के बजाऐ गजेन्द्र के पिता को ही जेल में डाल दिया, फिर कुछ समय बाद वह जमानत पर छुटे तो उन्होने उदयपुर SP व आईजी को पुलिस द्वारा क्षणिक भी ध्यान नहीं देने की शिकायत करते त्वरित न्याय दिलवाने हेतु गुहार लगाई !
उच्च अधिकारियों ने थाना बदलते अन्य अधिकारी को जांच सोपी लेकिन फिर भी दो माह भी कोई कार्यवाही नहीं ! 
वकिल धीरेन्द्र सिंह जी ने पार्टी के भीलवाडा जिला संयुक्त सचिव हेमेन्द्र सिह मेहता से मुलाकात की, उन्होने उदयपुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव प्रकाश भारती जी व जिला संयुक्त सचिव प्रेमनाथ योगी को बोला आज उन्होंने दिनांक 27/01/2024 को परिवादीयो के साथ मिलकर जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा !
ज्ञापन देने वालों प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सयुक्त सचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रकाश भारती, जिला संयुक्त सचिव प्रेमनाथ योगी, हेमन्त पालीवाल, हरीश सुहालका, दिनेशसिंह, अधिवक्ता भागचंद शर्मा व धीरेन्द्र सिंह आदि साथी मौजूद रह निम्न मांग रखी
1, अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो 2, पचास लाख रुपए मृतक के परिवार को मुवावजा मिले। 3, परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए 4 इस तरह के विभिन्न जघन्य अपराध हर हाल में रुके हेतु ठोस कार्यवाहिया हो..
विशेष; एक अन्य मामले में नदी में भराव डालने, कब्जा करने का विरोध करने पर दो पटेल बहनों के हाथ पैर तोड़ डाले, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी गंभीर मारपीट, अब भी जान मार डालने की धमकी देने पर पार्टी ने सहयोग किया !
( हाथ पैर टूटी गाड़ी में बैठी बहनों का फोटो भी सलग्न हे )जरूर उचित न्याय मिलेगा !
आम आदमी पार्टी उदयपुर राजस्थान














