जन्म दिवस के अवसर पर किया रक्तदान।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। निम्बाहेड़ा हितकारी सेवा संस्थान से प्रेरित होकर अपने जन्म दिवस पर किया रक्तदान। संस्थान के सचिव सत्यनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हितकारी सेवा संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न सेवा प्रकल्प के माध्यम से लोगों को सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में अरनिया जोशी निवासी उदय लाल धाकड़ ने अपने जन्मदिवस पर सांवलिया जी सामान्य चिकित्सालय में सेवार्थ रक्तदान किया। शर्मा ने बताया कि धाकड़ अन्य सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते है। अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल ने धाकड़ का आभार व्यक्त किया। पालीवाल ने कहा कि आप समाज के लिए एक आदर्श है आपके सेवा भावी कार्यो से प्रभावित होकर और भी कई युवा आगे आएंगे।