संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।
छोटीसादड़ी उपखंड के गांव हरिपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा में पौधारोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पूरा विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद थे
साथ ही सरपंच मदन मीणा एमसी उपाध्यक्ष राम सिंह राजपूत सभी के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया।प्रधानाचार्य पुष्कर धाकड़ ने कहा कि वर्तमान समय में जो पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। हमें इस प्रदूषण से वृक्षारोपण ही मुक्ति दिला सकता है। पेड़ पौधे हमारे जीवन का मूल आधार हैं। धाकड़ ने कहा कि हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों को पेड़ बनाने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में 400 पौधे लगाए गए। जिनमें कुछ छायादार, फलदार तथा कुछ औषधीय पौधे भी लगाए गए।














