संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
निम्बाहेड़ा, देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 26 जनवरी, शुक्रवार को प्रात: 8.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से केन्द्र व राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलाने के लिए कार्य करने का आव्हान किया। कृपलानी ने कहा कि आज देश आजादी के अमृत महोत्सव के साथ गणतंत्र का भी अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थ व्यवस्था को संबल मिला है और आने वाले पांच सालों में देश विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। उन्होंने पार्टी के कर्तकर्ताओं से देश के प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में काम करने की अपील की। समारोह के अंत मे भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, ममता शारदा, उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद पारस पारख, डॉ. जे. एम. जैन, राधेश्याम जोशी, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, सुरेश खेरोदिया, चंद्रमोहन गुप्ता, नानालाल भूतड़ा, प्रकाश धींग, सुरेश कुदाल, मनोहर चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, भाजपा नगर मण्डल महामन्त्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नगर उपाध्यक्ष विजय काबरा, नरेश आमेटा, पार्षद जगदीश माली, प्रेम बाहेती, अतुल सोनी, माया भाम्बी, महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, विजय सिंह, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, रानी लोढ़ा, रेखारानी तिवारी, तरुणा गोखरू, महिला मोर्चा की शिल्पा बोड़ाना, रेखा वसीटा, एकता मराठा, लीला कुमावत, इंद्रा भाम्भी, रमा तिवारी, इशिका कृपलानी, सीता मोरवाल, माधुरी अग्रवाल, कृष्णा पंचौली, सोनू गौड़, सीता पराशर, अरुणा राजपूत, रानू बजाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर एवं क्षेत्र के गणमान्यजन मौजूद रहे।














