रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बे में महात्मा गांधी गोवरमेंट स्कूल में कक्षा 10 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैयालाल मीणा के द्वारा स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैयालाल मीणा, समाजसेवी प्रकाश चंद्र जैन व विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश कुमार पंचोली अन्य आए हुए सभी अतिथि के द्वारा विद्यालय में पेड़ लगाकर पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा ने सभी विद्यालय के बालक बालिकाओं व सभी अतिथियों को जागरूक किया कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए वह उसे पेड़ की हमें पूरी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा, विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र जैन, गेंदीलाल मीणा ,सीताराम पंचोली ,जयप्रकाश शर्मा, रमेश बुसर , शंकर लाल शर्मा, विमल जैन कमलेश जैन, दिनेश जैन श्रवण सैन, इन सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल राकेश कुमार पंचोली के द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैयालाल मीणा व विशिष्ट अतिथि भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद्र जैन का माला व साफा पहनाकर गिफ्ट देकर स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान स्कूल में पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा ने विद्यालय ने कक्षा 10 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ बालक बालिकाओं व ग्रामीणों को कहा कि गर्मी के दौरान लोगों के हालात बहुत खराब हो रहे हैं और हवा के बिना हमें ऑक्सीजन नहीं मिलती इसको लेकर सभी को जागरूक किया और कहा कि एक पैड मां के नाम के तहत हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए व पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए जो कि समय-समय पर उनकी देखरेख होती रहे इस दौरान गिर्राज डंगायच, सीताराम पंचोली, हरिमोहन खंडेलवाल, जयप्रकाश शर्मा, शंभूदयाल सैन, रामेश्वर परेवा, अन्य विमल जैन राकेश जैन, मुकेश जैन, नितेश जैन, सैलेश जैन मनी सिंह, अरुण शर्मा, रामनारायण यादव विद्यालय स्टाफ बंटी दुलारा, बद्रीनारायण शर्मा, सुभाष, समस्त स्टाफ अन्य काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे इस मौके पर भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद्र जैन के परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा आए हुए सभी अतिथिगण व ग्रामीणों का व विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया














