NFSA खाद्य सुरक्षा कानून के हालात…

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट। 

ईमान, इंसानियत, अधिकारी, नेता सब के सब ने दूरी बना ली हैं, गरीब परिवारों से उनके लिए क्या लिखूं..? देश प्रदेश में कोई नहीं बोलता है कि इस योजना में अपात्र लोग मतलब – सक्षम परिवार इस NFSA योजना का बेजा फायदा उठा रहे हैं। और गरीब लोगो को खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। किसी की हिम्मत नहीं है कि अमीर लोगों को NFSA पात्रता सूची से बाहर कर दें। विशेष निवेदन। NFSA में अपात्र लोगों को बाहर करने का किसके पास अधिकार है और ऐसे लोगों के नाम कैसे हट सकते हें, के बारे में मार्गदर्शन करते हुए उस प्रक्रिया से संबंधित आदेश/परिपत्र आदि उपलब्ध कराने की मेहरबानी करें।  2022 से 2024 हो गया milord लेकिन ये nfsa पोर्टल शुरू नही हुआ। गरीब परिवारों के साथ भद्दा मजाक और षड्यंत्र युग चल रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है। गरीबों के नाम जोड़ नहीं सकते तो कोई बात नहीं। गरीब तो आंसू बहाकर चुपचाप भूखा ही जाएंगे। लेकिन अमीरों के नाम तो हटाने की कार्रवाई कर उसके गेहूं बंद कर दिए जाए तो कम से कम गरीबों को पता तो चल जाए कि भाई अमीरों के नाम तो हट गए हैं। कोई भला व्यक्ति इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी तो जा सकता है।