रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी सहकारिता एवं नागरिक उड्यन मंत्री गौतम दक बड़ीसादड़ी नगर में पधारने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फालना मंदसौर रोडवेज बस शीघ्र चलाने की मांग की जिस पर मंत्री महोदय द्वारा इसी माह फालना मंदसौर चालू कराने का आश्वासन दिया साथ ही आने वाले समय में और भी रोडवेज बस चलाने का आश्वासन दिया भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि फालना मंदसौर लंबी दूरी की बस चलने से महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को सरकार द्वारा दिए गए किराए की छूट का फायदा मिलेगा एवं रियायती दर पर यात्रा कर सकेंगे एवं आमजन को इसका पूरा फायदा मिल सकेगा राजस्थान रोडवेज की फालना मंदसौर बस काफी समय से बंद होने से क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग चल रही वह पूरी हो जाएगी जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया गया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आभा महात्मा भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता पार्षद बद्रीलाल सेन दीपक नाहर सुनील पितलिया हेमंत डांगी भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सज्जन राज नागोरी जिनेंद्र डांगी राकेश मेहता संजय नागौरी पूर्व पार्षद धर्मचंद नागौरी अनिल मेहता धर्मेंद्र पवार चंद्रभान सिंह कन्हैयालाल माली चिराग कंठालिया अमर सिंह नागौरी रामपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे














