सरकारी अस्पताल को मिली रंगीन सोनोग्राफी मशीन, क्षेत्रवासियों का हुआ सपना साकार।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ीसादड़ी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को नई रंगीन सोनोग्राफी मशीन पहुंची। जिससे बड़ी सादड़ी नगर और क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी आपको बता दें कि भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि पहले बड़ी सादड़ी सरकारी हॉस्पिटल पर रंगीन सोनोग्राफी मशीन नहीं होने से मरीजों एवं प्रसूता महिलाओं को बाहर जाना पड़ता था। रंगीन सोनोग्राफी मशीन के अभाव मे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से आने वाली प्रसूता महिलाओं को उदयपुर भिंडर छोटी सादड़ी जाना पड़ता था। जिससे उनके परिवार को आर्थिक

नुकसान एवं परेशानी का सामना करना पड़ता था। समय पर सुविधा के अभाव में पूरा इलाज कराने में असमर्थ रहते थे। यहां पर पुरानी ब्लैक एंड वाइट छोटी सोनोग्राफी मशीन से सही ढंग से जांच नहीं हो पाती थी।

जिससे प्रसूता महिलाओं के परिवार को 3000 से 5000 रुपए तक का खर्च वहन करके बाहर भिंडर उदयपुर जांच करवानी पड़ती थी। ऐसे बहुत से परिवार हैं, जो इतना खर्च वहन करने में असमर्थ रहते थे। जिससे समय पर जांच नहीं करा पाते थे।

नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक द्वारा कुछ समय पूर्व रंगीन सोनोग्राफी मशीन शीघ्र आने के लिए आश्वासन दिया था उसके तुरंत एक सप्ताह बाद सरकारी अस्पताल में रंगीन सोनोग्राफी मशीन आने से बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और नगर की जनता द्वारा मंत्री गौतम दक का आभार जताया गया।

आपको बता दें कि चित्तौड़गढ़ जिले में सबसे ज्यादा डिलेवरी 400-500 प्रतिमाह यहां होती है। छोटीसादड़ी, धरियावद, लसाडिया, बोहेड़ा, बानसी, डूंगला, चिकारड़ा, निकुम, कानोड़ और आसपास के क्षेत्रों से यहां पर इलाज कराने के लिए आते हैं। 

यहां प्रतिदिन 700-800 मरीज जाते हैं। 

रगीन सोनोग्राफी मशीन आने से आम जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

वहीं नगर मंडल पदाधिकारी और पार्षदों ने सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक से आग्रह किया है कि यहां फिजिशियन सर्जन ऑर्थोपेडिक, अन्य डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों की कमी है। उन रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। ताकि यहां की गरीब जनता को उदयपुर चित्तौड़ नहीं जाना पड़े और आम जनता को हॉस्पिटल की पूरी सुविधा का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पार्षद बद्रीलाल सेन, सुनील पितलिया, जगदीश कडांरा, नवीन सोनावा, अनिल चौहान, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत डांगी, ललित चौधरी, डॉ. राजीव मंगल, और आमजन उपस्थित थे।