मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया बच्चों के साथ जन्मोत्सव।

रिपोर्टर सुरेश नायक।

निंबाहेड़ा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की अध्यक्ष रेखा पारख़ के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष शिखा जैन का जन्मदिन सभी सदस्यों के साथ राजकीय उच्च प्राइमरी स्कूल में मनाया गया । जन्मदिन के उपलक्ष में शिखा जी द्वारा स्कूल के सभी 90 छात्र और छात्राओं को नोटबुक ,पेंसिल ,रबर ,स्केल शोपनेट चॉकलेट का वितरण किया गया । इसी के साथ स्कूल में छोटा सा सांस्कृतिक प्रोग्राम भी रखा गया जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और बच्चों को परितोषित भी दिया गया उसी क्रम में सांवरिया गौशाला में गायों को हरा चारा डाला गया इसमें संगठन के सदस्य दीपिका गर्ग संगीता जैन अनीता लोढ़ा सपना नाहर पूर्व पार्षद नीलू शर्मा श्वेता सक्रवात। प्रियंका मेहता विजयलक्ष्मी छाजेड़ निकिता बोडाना प्रिया खेरोदिया सोनू सिंघवी विजय लक्ष्मी पटवारी यू ०एस शर्मा रोहित पंचोली विनोद जी जैन सभी सदस्यों की उपस्थिति में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया!